IB ACIO-II/Executive भर्ती: Intelligence Bureau (IB), जो भारत सरकार के गृह मंत्रालय (MHA) के अंतर्गत कार्य करता है, ने Assistant Central Intelligence Officer Grade-II/Executive (IB ACIO-II/Exe) पद के लिए सीधी भर्ती की अधिसूचना जारी की है। यह पद देश की आंतरिक सुरक्षा को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह भर्ती General Central Service Group ‘C’ (Non-Gazetted, Non-Ministerial) के अंतर्गत आती है, जिसमें उम्मीदवारों को प्रतिष्ठित खुफिया एजेंसी में काम करने का अवसर मिलता है। आइए जानते है IB ACIO-II/Executive भर्ती की पूरी जानकारी।
Table of Contents
IB ACIO-II/Executive भर्ती पद विवरण
इंटेलिजेंस ब्यूरो ACIO-II/Executive भर्ती 2025 के 3,717 पदों पर गृह मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी किया है जिसके पदों वेतमान, सेवा वर्गीकरण और अन्य लाभ निम्नलिखित है ।
विवरण | जानकारी |
पद का नाम | ACIO-II/Executive |
सेवा वर्गीकरण | General Central Service, Group ‘C’ |
वेतनमान | ₹44,900 – ₹1,42,400 (Pay Level 7) |
अन्य लाभ | Special Security Allowance: Basic का 20%, छुट्टी पर ड्यूटी का कैश भुगतान (30 दिन तक) |
IB ACIO-II/Executive भर्ती: Total Vacancies – 3,717 पद
गृह मंत्रालय ने इंटेलिजेंस ब्यूरो ACIO-II/Executive भर्ती 2025 के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है जिसमें 3,717 पदों के लिए आवेदन मांगे गए है। इन सभी पदों का विवरण निम्नलिखित हैं।
वर्ग | UR | EWS | OBC | SC | ST | Total |
पद | 1,537 | 442 | 946 | 566 | 226 | 3,717 |
योग्यता (Eligibility Criteria)
ACIO-II/Executive भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष डिग्री हो और कंप्यूटर ज्ञान वांछनीय (Desirable)। इस भर्ती के लिए आयु सीमा (As on 10.08.2025) न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष रखी गई है। कुछ विशेष वर्गो को आयु में छूट दी गई है। इसमें SC/ST 5 वर्ष, OBC 3 वर्ष, सरकारी कर्मचारी (3 वर्ष सेवा) अधिकतम 40 वर्ष तक और विधवा/तलाकशुदा महिलाएं को UR: 35 वर्ष, OBC – 38 वर्ष, SC/ST – 40 वर्ष और पूर्व सैनिक केंद्र सरकार के नियम अनुसार एवं उत्कृष्ट खिलाड़ियों को अधिकतम 5 वर्ष की आयु सीमा-में छूट दी गई है।
IB ACIO-II/Executive भर्ती परीक्षा योजना (Scheme of Examination
ACIO-II/Executive भर्ती के लिए Tier-I (ऑब्जेक्टिव टाइप – 100 अंक) परीक्षा में अभ्यर्थी को 1 घंटे का समय दिया जाएगा जिसमें कुल प्रश्नों की संख्या 100 (20×5 खंड) और निगेटिव मार्किंग में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 की कटौती की जायेगी। ACIO-II/Executive परीक्षा में Tier-I (ऑब्जेक्टिव टाइप) कुल 5 खंडों में बांटा गया है। जिसमें प्रत्येक खंड 20 अंक का है।
- करेंट अफेयर्स
- सामान्य अध्ययन
- न्यूमेरिकल एबिलिटी
- अंग्रेजी भाषा
Tier-II (वर्णनात्मक पेपर – 50 अंक)
Tier-II के लिए समय एक घंटा दिया जाएगा। जिसमें निबंध लेखन(20 अंक) , अंग्रेजी समझदारी (10 अंक) और दीर्घ उत्तर (2×10 अंक: समसामयिक विषयों पर)
Tier-III (इंटरव्यू – 100 अंक)
परीक्षा शुल्क (Examination Fee)
ACIO-II/Executive भर्ती के लिए शुल्क विवरण इस प्रकार हैं।
वर्ग | शुल्क |
सभी उम्मीदवार प्रोसेसिंग शुल्क | ₹550/- |
UR, EWS, OBC (पुरुष) | ₹100 + ₹550 = ₹650/- |
SC/ST, महिलाएं, पूर्व सैनिक | केवल ₹550/- (कोई परीक्षा शुल्क नहीं) |
IB ACIO-II/Executive भर्ती चयन प्रक्रिया (Selection Process)
1. Tier-I में न्यूनतम कट-ऑफ:UR: 35, EWS: 35, OBC: 34, SC/ST: 33
2. Tier-II के लिए शॉर्टलिस्टिंग:Tier-I में प्रदर्शन के आधार पर, कुल पदों के 10 गुना उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।
3. Tier-III (Interview) के लिए चयन:Tier-I + Tier-II कुल प्रदर्शन के आधार पर ।
Tier-II में न्यूनतम 33% (17/50 अंक) अनिवार्य।
4. अंतिम मेरिट सूची:Tier-I, Tier-II और Interview (Tier-III) के कुल प्रदर्शन के आधार पर।
अंतिम चयन चरित्र सत्यापन और चिकित्सकीय परीक्षण के पश्चात ही होगा।
आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)
इंटेलिजेंस ब्यूरो ACIO-II/Executive भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार गृह मंत्रालय की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आवेदन करने के लिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं उसका लिंक नीचे दिया गया है।
👉 गृह मंत्रालय की ऑफिशल वेबसाइट https://xn--i1b5bzbybhfo5c8b4bxh.xn--11b7cb3a6a.xn--h2brj9c/en
📆महत्वपूर्ण तिथि:आयु की गणना की तिथि: 10 अगस्त 2025 आवेदन की अंतिम तिथि जल्द घोषित की जायेगी।
निष्कर्ष
Intelligence Bureau ACIO-II/Executive परीक्षा 2025 युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो देश सेवा और केंद्र सरकार की प्रतिष्ठित एजेंसी में काम करने का सपना देखते हैं। यदि आप भी इस चुनौतीपूर्ण और गौरवपूर्ण सेवा का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो तुरंत आवेदन करें और आज से ही तैयारी शुरू करें।